सीतापुर, अक्टूबर 22 -- दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण वितरित Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल के निर्देशन में महमूदाबाद के ब्लॉक संसाधन केन्द्र पर गुरुवार को समेकित शिक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत उपकरण वितरण शिविर का आयोजन हुआ। एलिम्को कानपुर के माध्यम से आयोजित इस शिविर में दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण प्रदान किए गए। कार्यक्रम का शुभारम्भ खण्ड शिक्षा अधिकारी उदय मणि पटेल एवं जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) प्रमोद गुप्ता द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान जिला समन्वयक ने खण्ड शिक्षा अधिकारी को पुष्प गुच्छ भेंट कर और बैज लगाकर स्वागत किया। डीसी समेकित शिक्षा ने बताया कि शिविर में पांच विकास क्षेत्रों से आए लगभग 244 दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुसार कुल ...