Sitapur News: दिव्यांगजनों के लिए आधार संशोधन शिविर लगेगा
सीतापुर, नवम्बर 25 -- Sitapur News: जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राज कुमार ने बताया कि दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से 26 नवंबर को आधार संशोधन शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक राजा कॉलेज मैदान के सामने स्थित जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय परिसर में लगेगा। जिसमें ऐसे दिव्यांगजन जिनके आधार कार्ड अभी तक नहीं बने हैं, उनके नए आधार कार्ड निशुल्क बनाए जाएंगे। इसके अलावा आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि समेत अन्य त्रुटियों को ठीक कराने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.