सीतापुर, नवम्बर 20 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। दहेज में बाइक और चेन न मिलने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। यह आरोप लगा पीड़िता के पिता ने बेटी के पति समेत पांच लोगों के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मानपुर के डल्लापुर्वा निवासी विनोद के मुताबिक बेटी रेशमा की शादी डेढ़ वर्ष पहले मछरेहटा के बनियामऊ निवासी मनीष कुमार के साथ की थी। बेटी की शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार खर्च किया था। शादी के कुछ दिन बाद से बेटी की ससुराल वाले शादी में बाइक और चेन की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर रेशमा का पति मनीष कुमार, सास, सुरेन्द्र, आशीष व प्रीती उसे प्रताड़ित करने लगे। बात- बात पर उसकी पिटाई कर देते थे। पूर्व में ससुराल वाले कइ बार मारपीट कर घर से भगा चुके थे। पुलिस में शिकायत पर समझाया...