सीतापुर, नवम्बर 28 -- Sitapur News: मछरेहटा। थाना क्षेत्र के धनसीनगर निवासी अंजली उर्फ अंजू 16 पुत्री राजकुमार का शनिवार को घर के कमरे में पंखे के सहारे फंदे पर लटकता शव मिला। वह कक्षा 10 की छात्रा थी। परिजनों को घटना की जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामदास वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...