Sitapur News: थाने का घेराव कर सड़क जाम की तब जाकर दर्ज किया हत्या का मुकदमा
सीतापुर, जुलाई 3 -- Sitapur News: रामपुर मथुरा, संवाददाता। रामपुर मथुरा इलाके में युवक की मौत के चार दिन बाद भी मुकदमा दर्ज न किए जाने पर शुक्रवार को परिवार वालों ने थाने का घेराव कर जमकर हंगामा काटा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिसकर्मियों से कहासुनी भी हुई। पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने- बुझाने का प्रयास किया पर वह मानने को तैयार नहीं हुए। हंगामा बढ़ता देख मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा रामपुर मथुरा पुलिस ने दर्ज किया। तब जाकर परिवार वाले शांत हुए। इस दौरान करीब दो घंटे तक हंगामा चला। रामपुर मथुरा उमरी गनेशपुर के असईपुर निवासी तिलक राम (37) बीते 29 जून को गांव के ही कुछ लोगों के साथ अपनी घर की छत पर सो रहे थे। अगले दिन सुबह घर के पीछे तिलक राम का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.