सीतापुर, सितम्बर 9 -- Sitapur News: सीतापुर। अफसरिया हुसैनपुर गांव के पास बिसवां-महमूदाबाद मार्ग पर बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गया। इसके बाद ट्रक पेड़ से टकराकर उसी के सहारे लटक गया। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रक बिसवां की ओर से आ रहा था और तेज गति के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर सदरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली। क्रेन की मदद से काफी मशक्कत के बाद ट्रक को सुरक्षित हटाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...