सीतापुर, अगस्त 25 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। तालाब, पोखर और नदियों में डूबने से होने वाली जनहानि को देखते हुए डीएम डॉ राजागणपति आर ने जनपद वासियों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को जलस्रोतों में स्नान करने से रोकने और पानी के आसपास रहने पर उनकी निगरानी करने को कहा है। डीएम ने जर्जर या टूटी-फूटी नाव से यात्रा न करने की सलाह दी। नाव की क्षमता और उसमें लाइफ जैकेट की उपलब्धता जांचने के साथ कहा कि छोटे बच्चों को अकेले नाव पर न भेजें। नशे की हालत में नदी, तालाब या पोखर में प्रवेश न करने और सुरक्षा चिन्हों के आगे नहीं जाने की अपील की। पानी में खेलना, गहरे पानी में जाना, नाव से नाव पर कूदना और पानी में सेल्फी लेने से भी बचने को कहा। उन्होंने बताया कि डूबते व्यक्ति की मदद करते हुए तत्काल एंबुलेंस बुलाएं। सां...