सीतापुर, अगस्त 25 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। तमंचा फैक्ट्री के भंडाफोड़ मामले में जिला कारागार में निरुद्ध हिस्ट्रीशीटर की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सोमवार रात अचानक उसका ब्लड प्रेशर लो होने से तबीयत बिगड़ने लगी। सूचना के बाद जेल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। तंबौर के ड्योडीडीह गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर निसार (76) की सोमवार रात जिला अस्पताल में मौत हो गयी। उसको 8 अगस्त को एक तमंचा फैक्ट्री के मामले में पुलिस ने निसार व उसके एक साथी की गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। गिरफ्तारी के बाद से निसार सीतापुर जिला कारागार में बंद था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि देर रात निसार बैरक में था, तभी उसकी तबीयत अचानक ख...