सीतापुर, अक्टूबर 30 -- Sitapur News: रेउसा, संवाददाता। रेउसा इलाके में बारात में डीजे पर डांस को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे और ईंट पत्थर चले। मारपीट में कई लोग चोटिल हो गये। एक पक्ष ने जेसीबी से कुचलने के प्रयास का भी आरोप लगाया। रेउसा पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर गुरुवार को दोनों पक्ष से आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। लखनऊ गुडंबा के भीखापुरवा निवासी विनोद कुमार के मुताबिक उनके बेटे संजीत कुमार की बारात लेकर रेउसा के कांता पुरवा में निवासी रामकृपाल के यहां आए थे। रात करीब 10 बजे द्वारचार के समय बाराती डीजे पर डांस कर रहे थे। इस बीच वहां आये कुछ लोग गाली गलौज करने लगे। विरोध पर शिवकुमार, हिमांशु, अरविंद व पप्पू ने लाठी- डंडे और ईंट पत्थर से बारातियों पर हमला बोल दिया। वह लोग चीख पुकार मचाते हु...