सीतापुर, अगस्त 30 -- Sitapur News: अटरिया, संवाददाता। रक्षाबंधन की खुशियां मनाने ससुराल आए युवक की अपने जीजा के साथ बाइक से लौटते समय हादसे में मौत हो गई। अटरिया कस्बे के खारजा के निकट शनिवार देर शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में घायल जीजा-साले ने लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई। रक्षाबंधन का त्योहार दो परिवारों के लिए मातम में बदल गया।अटरिया कस्बे से सटे बनौगा गांव निवासी दीपक यादव (19) रक्षाबंधन का त्योहार मनाने अपने जीजा कुलदीप यादव (23) के घर जटहा गांव आए थे। यह भी पढ़ें- Balrampur News: निर्माणाधीन पुल में घुसी तेज रफ्तार बाइक, ससुराल आए युवक की मौत कुलदीप सिधौली कोतवाली क्षेत्र के जटहा गांव के रहने वाले थे। शनिवार शाम दोनों ब...