सीतापुर, जुलाई 8 -- Sitapur News: रेउसा, संवाददता। थानगांव के सरैयां भटपुरवा में ट्रैक्टर से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिये बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बीबीपुरवा निवासी तौहीद (30) मंगलवार शाम को ट्रैक्टर से अपने चाचा नासिर के घर पर मिट्टी की पटाई कर रहे थे। इस बीच चढ़ाई पर ट्रैक्टर का अगला हिस्सा ऊपर उठ गया। संतुलन बिगड़ने से तौहीद पीछे गिर पड़े और उनका सिर ट्रैक्टर की सीट के पास लगे लोहे के एंगल से टकरा गया। सिर में गंभीर चोट आ गई। परिजन आनन-फानन में उन्हें रेउसा के एक निजी क्लीनिक पर ले गए। जहां इलाज के दौरान तौहीद ने दम तोड़ दिया। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिये बिना ही शव का अंजित संस्कार कर दिया। मृतक तौहीद के परिवार में पत्नी व दो बेटियां हैं। तौहीद का शव देख परिवार वालों का रो- रो कर बु...