सीतापुर, अगस्त 17 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। मानुपर इलाके में झोलाछाप के इलाज से किशोरी की मौत हो गई। पीड़ित परिवार की तहरीर पर मानपुर पुलिस ने आरोपी झोलाछाप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

घटना का विवरण मानपुर के विसेण्डा निवासी राम किशोर ने मुकदमा दर्ज कराया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी अल्की को बीते शनिवार को तेज बुखार आ गया। अल्की की मां ममता विसेण्डा स्थित समीर मेडिकल स्टोर ले गई। वहां मौजूद मों. समीर ने बेटी अल्की को इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगाने के बाद तबियत बिगड़ने पर ग्लूकोज भी चढ़ाया। कुछ देर बाद बेटी की हालत और बिगड़ने लगी। इसके बाद आरोपी मो. समीर अल्की को जल्दी से घर ले जाने के लिए दबाव बनाने लगा। बुखार और बढ़ने की बात पर वह कहने लगा कि इंजेक्शन का असर अभी कुछ देर बाद होगा। अल्की को घर ले जाओ आराम करने के बा...