सीतापुर, जुलाई 4 -- Sitapur News: तंबौर, संवाददाता। तंबौर इलाके में विवाहिता ने जेठ-जेठानी के खिलाफ मारपीट और जान से मारने धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। सोहरिया निवासी नीलू के मुताबिक उसकी शादी सूरज के साथ हुई थी। नीलू ने आरोप लगाया कि जेठ रामभुखन जेठानी प्रीति उसके साथ मारपीट करते हैं। विरोध पर जान से मारने की धमकी देते हैं। थाना प्रभारी के मुताबिक तहरीर पर आरोपी जेठ- जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...