सीतापुर, अगस्त 23 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश यानी 12 रबी उल अव्वल के मुबारक मौके पर निकलने वाले पारंपरिक जुलूस ए मुहम्मदी को लेकर जिले में तैयारियां जोरों पर हैं। पूरे शहर, खासकर पुराने और मुख्य रिहायशी इलाकों में त्योहार को लेकर भारी उत्साह है। जुलूस को ऐतिहासिक और भव्य रूप देने के लिए मरकजी कमेटी जुलूस ए मोहम्मदी, अंजुमनें और स्थानीय नागरिक दिन-रात तैयारियों में जुटे हुए हैं। शहर के पुराने और अन्य इलाकों में जगह-जगह खूबसूरत स्वागत गेट बनाए जा रहे हैं। जुलूस के मुख्य रास्तों और चौराहों पर विशेष सजावट के लिए लोहे के भारी एंगल खड़े किए गए हैं, जिन पर आधुनिक और आकर्षक रंग-बिरंगी लाइटें व झालरें सजाने का काम तेजी से शुरू हो गया है। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: बसखारी में जुलूस -ए-मोहम्म...