सीतापुर, सितम्बर 18 -- Sitapur News: सीतापुर। शहर के लालबाग, घंटाघर आदि प्रमुख बाजारों में पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों को रोजाना जाम से जूझना पड़ रहा है। लालबाग, आंख अस्पताल मार्ग, घंटाघर और प्रमुख बाजारों में सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहन समस्या बढ़ा रहे हैं। त्योहारों के नजदीक आने के साथ बाजार में भीड़ भी बढ़ने लगी है। लोगों का कहना है कि प्रमुख बाजारों के आसपास पार्किंग स्थल तय करने के साथ नो-पार्किंग व्यवस्था का सख्ती से पालन कराया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...