सीतापुर, नवम्बर 27 -- Sitapur News: केसरीगंज सीतापुर अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं को मतदाता बनाने हेतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत शुक्रवार को जागरूकता चौपाल का आयोजित हुई। लहरपुर नगर के मोहल्ला गन्नी टोला निवासी भाजपा सभासद मनीष शुक्ला के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने कहा कि आगामी 1 जनवरी तक 18 वर्ष पूर्ण कर चुके सभी पात्र मतदाताओं को बीएलओ की सहायता से मतदाता बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता बनने से छुटने ना पाए इसलिए आप सभी लोग अपने-अपने बूथों पर जाकर लोगों से संपर्क कर अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं को मतदाता बनाने का कार्य करें। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: लोधीपुर में युवाओं की बैठक, मतदाता सूची और जनगणना में सहयोग की अपील

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...