सीतापुर, अक्टूबर 3 -- Sitapur News: महमूदाबाद/रमेश बाजपेयी, संवाददाता। रामपुर मथुरा के सरैंया मसूदपुर गांव में शुक्रवार को जिस आंगन में डीजे की धुन पर सौरभ के 13वें जन्मदिन का जश्न मनाया गया था, शनिवार को उसी आंगन में पिता-पुत्र और चचेरे भाई के शव रखे देख हर आंख नम हो गई। जन्मदिन पर परिवार और रिश्तेदारों ने सौरभ की लंबी उम्र की कामना की थी, लेकिन महज 24 घंटे के भीतर ही परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। हादसे के बाद घर में कोहराम मचा है। मां गीता और चाची विमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक सुरेंद्र के भाई जगदीश भी सदमे में हैं और कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं हैं। यह भी पढ़ें- Sitapur News: बाढ़ के पानी में डूबकर पिता-पुत्र समेत तीन की मौतगांव में मातम ग्रामीणों के मुताबिक सुरेंद्र हंसमुख स्वभाव के थे और गांव में हर किसी के सुख-दुख...