Sitapur News: चौकी इंचार्ज पर होमगार्ड ने लगाया अभद्रता का आरोप
सीतापुर, अक्टूबर 18 -- Sitapur News: खैराबाद, संवाददाता। खैराबाद थाना क्षेत्र में एक होमगार्ड ने बाराभरी चौकी इंचार्ज पर गाली-गलौज करने और अपमानित करने का आरोप लगाया है। हालांकि, आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी का कहना है कि शिकायत मिलने पर मौके पर पुलिस भेजकर विवादित छज्जे का निर्माण रुकवा दिया गया था। अल्लादादपुर मजरा गंगापुर उलपत राय निवासी होमगार्ड करण कुमार यादव का अपने पड़ोसी से छज्जा निकालने को लेकर विवाद चल रहा है। इसी मामले में होमगार्ड ने चौकी इंचार्ज पर अभद्र व्यवहार करने और बेइज्जती करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। खैराबाद थाना अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि होमगार्ड की शिकायत मिलने के बाद तत्काल बाराभरी चौकी इंचार्ज को मौके पर भेजा गया था। पुलिस ने विवादित छज्जे का निर्माण कार्य रुकवा दिया। उन्होंने कहा कि चौकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.