सीतापुर, अक्टूबर 3 -- Sitapur News: झरेखापुर, संवाददाता। कोतवाली देहात के पिपरी इलाके में दीवार फांदकर चोर घर में घुस आए। चोर माल बटोर रहे थे इस बीच परिवार वालों की नींद खुल गई। शोर सुनकर चोर घर से दो हजार रुपये नगदी, लाखों रुपये के जेवर व 10 साड़ियां लकर भाग गए। तहरीर पर कोतवाली देहात पुलिस जांच कर रही है। पिपरी कला निवासी प्रताप सिंह वर्मा के मुताबिक शुक्रवार रात वह परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इस बीच दीवार फांद कर चोर भीतर घुस आए। चोर माल बटोर रहे थे। इस बीच आहट से उनकी नींद खुल गई। घर में तीन अज्ञात लोगों को देख उनके होश उड़ गए। यह भी पढ़ें- Sambhal News: तीन घरों में चोरी, नकब लगाकर जेवर और नकदी ले उड़े चोर वह चीख पुकार मचाने लगे। इतने में तीनों चोर भाग निकले। शोर सुनकर पारिवार के अन्य लोगों की भी नींद खुल गई। चेक किया तो दो हजार ...