Sitapur News: चोरों ने दो भाइयों के घर से लाखों उड़ाए
सीतापुर, अगस्त 19 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। सदरपुर के शिवपुर देवरिया में चोरों ने दो भाईयों के घर को निशाना बनाकर 10 हजार रुपये नगदी, लाखों रुपये कीमत के जेवर व मेंथा ऑयल पार कर दिया। घटना के समय परिवार वाले घर के बाहर सो रहे थे। शिवपुर देवरिया में अजय कुमार सिंह और उनके भाई मम्तेश कुमार का घर आसपास स्थित है। अजय के मुताबिक मंगलवार रात परिवार वाले घर के बाहर टिन शेड के नीचे सो रहे थे। बुधवार सुबह घर के भीतर गए तो पूरे घर का सामान फैला हुआ था। चोर घर के पीछे के हिस्से से छत के रास्ते उतरकर भीतर आ गए। चोर बक्से का ताला तोड़कर झाला, सोने की माला समेत लाखों रुपये के जेवर व मेंथा ऑयल चोरी कर ले गए थे। साथ ही चोर पड़ोस में स्थित भाई मम्तेश के घर को भी निशाना बनाकर माल बटोर ले गए। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से आसपास तलाश की पर चोरों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.