Sitapur News: चोरों ने दुकान और घर को बनाया निशाना
सीतापुर, सितम्बर 23 -- Sitapur News: पैंतेपुर, संवाददाता। महमूदाबाद के पैतेपुर इलाके में चोरों ने एक घर और दुकान को निशाना बनाकर सोने- चांदी के जेवर व 12 हजार रुपये नगदी पार कर दी। चोर दो बकियां भी खोल ले गए। पैतेपुर के कंजिया निवासी हरिसुन के पति अशफाक विदेश में रहते हैं। हरिसनु परिवार के साथ पड़ोसी के यहां रात में सोने चली जाती हैं। मंगलवार सुबह वह घर लौटी तो घर का ताला टूटा हुआ था। चोर घर में रखे बर्तन,Rs.सोने- चांदी के जेवर,10 हजार रुपये नगदी व दो बकरियां चोरी कर ले गए। साथ ही चोरों ने मोहल्ले के ही राकेश कुमार की दुकान का ताला तोड़कर दो हजार रुपये नगदी व किराना का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.