सीतापुर, सितम्बर 2 -- Sitapur News: सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीगंज जनकपुरी मोहल्ले में मंगलवार रात चोरों ने एक घर को अपना निशाना बनाते हुए जेवरात और नकदी पार कर दी। पीड़ित मुन्नालाल के अनुसार, चोर रात के समय घर के पीछे से दीवार फांद कर अंदर दाखिल हुए और मुख्य दरवाजा खोलकर अपने साथियों को भी अंदर बुला लिया। ​चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के जेवर व पांच हजार रुपये नगदी पार कर दी। परिवार वाले सुबह सोकर उठे तो उन्हें घर में हुई चोरी का पता चला। थाना प्रभारी के मुताबिक जांच पड़ताल की जा रही है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: छत के रास्ते घर में घुसे चोर, नकदी-जेवरात चोरीलहरपुर में चोरी की घटनाएं उधर, लहरपुर में चोरों ने पालेशर व गुमटी का का ताला तोड़कर माल पार कर दिया। काजी टोला निवासी मो. शरीफ के मुताबिक मंगलवार रा...