सीतापुर, जुलाई 13 -- Sitapur News: पिसावां। थाना क्षेत्र के जरसंतपुर गांव निवासी राम रहीस के घर से चोरों ने हजारों का माल पार कर दिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि घटना के समय वह एक मरीज के साथ खैराबाद स्थित अस्पताल गए हुए थे। घर पर उनका बेटा प्रशु व परिवार के अन्य सदस्य मुख्य दरवाजे के पास सो रहे थे। रात को चोरों ने घर में घुसकर 11 हजार की नकदी, जेवर सहित हजारों का माल पार कर दिया। बाद में घर की छत पर टूटा हुआ खाली बक्सा मिला। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: सेंधमारी कर घर में घुसे चोर, नकदी और सामान उड़ाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...