सीतापुर, अगस्त 6 -- Sitapur News: बिसवां, संवाददाता। बिसवां पुलिस ने रेकी कर घर और दुकान को निशाना बनाने वाले दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। आरेापियों के कब्जे से चोरी के जेवर व मोबाइल फोन बरामद हुआ है। मूलरूप से बिसवां बाजार निवासी शिवा सोनी कुछ समय से पत्नी मानसी सोनी के साथ तहसील मोहल्ले में किराये के मकान में रह रहे थे। दंपति ने मोहल्ले के ही एक घर को निशाना बनाकर जेवर व मोबाइल ले उड़े थे। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की बाजत कबूल की। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पूर्व में भी आरोपी शिवा पर बिसवां थाने मे चोरी का एक मुकदमा दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...