सीतापुर, जुलाई 4 -- Sitapur News: सीतापुर। थाना खैराबाद पुलिस टीम ने चोरी की योजना बनाते दो अभियुक्तों बिसवा के मधईपुर निवासी सलामुद्दीन उर्फ छोटू व खैराबाद के मोहल्ला पनवड़िया निवासी उमेश कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है। रेलवे स्टेशन खैराबाद के दूसरी तरफ पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान तमंचा व चोरी के उपकरण, एक लोहे का प्लास, एक पेचकस बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह खैराबाद और सीतापुर के अन्य क्षेत्रों में घूम-घूम कर रैकी करते थे और सुनसान मकानों को निशाना बनाकर चोरी व टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...