सीतापुर, जुलाई 5 -- Sitapur News: हरगांव, संवाददाता। अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड ने क्षेत्रीय किसानों को आधुनिक खेती के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 50 प्रतिशत अनुदान पर आधुनिक कृषि यंत्रों का वितरण किया है। मिल प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में किसानों का तिलक लगाकर, माल्यार्पण कर और मिष्ठान भेंट कर सम्मानपूर्वक कृषि यंत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में उप गन्ना आयुक्त परिक्षेत्र लखनऊ डॉ. आरडी द्विवेदी व जिला गन्ना अधिकारी रत्नेश्वर त्रिपाठी, जिला गन्ना अधिकारी लखीमपुर जितेंद्र मिश्रा, अधिशासी अध्यक्ष एके दीक्षित ने किसानों को कृषि यंत्र वितरित किए। उप गन्ना आयुक्त ने किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक को अपनाकर ही खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हरगांव चीनी मिल पिछले कई वर्षों से किसान...