सीतापुर, अगस्त 16 -- Sitapur News: रेउसा, संवाददाता। घाघरा और शारदा नदियों के जलस्तर में रविवार को अचानक बढ़ोतरी होने से नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ की आशंका गहरा गई है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही नदी का पानी खेतों की ओर बढ़ने लगा है। इससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। किसानों को फसल डूबने के साथ मवेशियों की सुरक्षा की भी चिंता सताने लगी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने और संभावित बाढ़ से निपटने के लिए पहले से इंतजाम करने की मांग की है। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक पिछले कुछ घंटों में दोनों नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुई है। कई स्थानों पर पानी खेतों तक पहुंचने लगा है। यदि जलस्तर में इसी तरह बढ़ोतरी जारी रही तो निचले इलाकों में पानी भरने की आशंका है। इससे खरीफ की फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। गांव न...