सीतापुर, जुलाई 18 -- Sitapur News: बिसवां, संवाददाता। बिसवां स्थित मंदिर में स्थापित हनुमान जी की प्राचीन विग्रह कुछ दिन पहले खंडित हो गई थी। अब उसे शास्त्रोक्त विधि-विधान से विसर्जित किया जाएगा। हनुमंत सेवक समिति के पदाधिकारी अमित अग्रवाल ने बताया कि खंडित विग्रह का विसर्जन 20 जुलाई 2026 सोमवार को सुबह आठ बजे घाघरा घाट पर किया जाएगा। शास्त्रों के अनुसार खंडित मूर्ति को जल में विसर्जित करने की परंपरा है। विसर्जन से पूर्व मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और हवन किया जाएगा। इसके बाद शोभायात्रा के रूप में विग्रह को बैंड-बाजे के साथ घाघरा घाट ले जाया जाएगा। समिति ने कहा कि विसर्जन के बाद जल्द ही मंदिर में हनुमान जी के नए विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- सावन 2026: घर में शिवलिंग लाने से पहले जरूर जान लें ये नियम, तभी मिलेगी शिव क...