सीतापुर, अक्टूबर 31 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। रामकोट थाना क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी में शनिवार शाम एक युवक का शव घर के अंदर फंदे पर लटकता मिला। परिजन उसे आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस को घटना से अवगत करा दिया गया है। काशीराम कॉलोनी निवासी दीपक सक्सेना (35) शनिवार शाम करीब चार बजे घर के अंदर फंदे पर लटकते मिले। परिजनों ने उन्हें नीचे उतारा और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची रामकोट थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: साकेतपुरी में बीबीए के छात्र का फंदे से लटका मिला शव पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिं...