सीतापुर, अगस्त 27 -- Sitapur News: रेउसा। थानगांव इलाके में चोरों ने घर में नकब लगाकर 30 हजार रुपये नकदी व लाखों रुपये के जेवर पार कर दिए। घटना के समय परिवार वाले घर में ही सो रहे थे। परिवार वाले सुबह सोकर उठे तो घर में हुई चोरी का पता लगा। तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। कृष्णापुरवा निवासी बिनोदनी के पति की मौत हो चुकी है। वह बुधवार रात परिवार के साथ घर में सो रहीं थी। इस बीच चोर घर के पीछे वाले हिस्से में नकब लगाकर घर में घुस आए। चोरों ने घर से 30 हजार रुपये व लाखों रुपये के जेवर बटोर ले गए। परिवार वाले गुरुवार सुबह सोकर उठे तो घर का पूरा सामान फैला हुआ था। घर के पीछे वाले हिस्से में सेंध लगी हुई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस नियमित रूप से गश्त नहीं करती है। जिससे क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस के गश्त न क...