सीतापुर, अक्टूबर 28 -- Sitapur News: सीतापुर,संवाददाता। खैराबाद पुलिस ने घर में छापेमारी कर अवैध रूप से स्टॉक एक कुंतल पटाखा सीज कर दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मो. मियां सराय सर्वश शाह मजार के सामने स्थित नफीस के घर में अवैध रूप से पटाखा स्टॉक होने की सूचना मिली। सूचना पर मौके पुलिस टीम ने छापेमारी की। पुलिस टीम को देखते ही घर में मौजूद व्यक्ति भागने लगा। जिसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान नफीस के रूप में हुई। छापेमारी में सामने आया कि घर के पीछे के हिस्से में गोदाम बनाकर पटाखे का स्टॉक किया गया है। यह भी पढ़ें- Mau News: इंदारा में मकान से 3.50 लाख के अवैध पटाखे बरामद, एक हिरासत में घर से करीब एक कुंतल पटाखा बरामद हुआ। पटाखे 12 गत्तों में भरे हुए थे। जिसमें सिंघाड़ा ब...