सीतापुर, अक्टूबर 24 -- Sitapur News: -संदना इलाके में हुई घटना सीतापुर, संवाददाता। संदना के कोठावां में शुक्रवार रात घर के बाहर रखे छप्पर में आग लग गई। आग की लपट देख हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग की चपेट में आकर वहां रखा सामान जलकर बर्बाद हो गया।कोठावां निवासी कृपाल सिंह के घर के बाहर रखे छप्पर में शुक्रवार रात आग लग गई। आग देख लोगो के होश उड़ गए। छप्पर के नीचे रखा भूसा और घर का अन्य सामान आग की लपटों में घिर गया। भूसा व बांस का छप्पर होने से आग तेजी से फैली। गनीमत रही कि घर तक पहुंचने से पहले आग पर काबू पा लिया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए नुकसान का आंकलन कराने और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। आग लगने कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

हिंदी ...