सीतापुर, अक्टूबर 10 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। जगत जननी मां दुर्गा की उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्रि रविवार से आरंभ होंगे। इसके लिए देवी मंदिरों और घरों को श्रद्धालुओं ने साफ-सुथरा कर लिया और मनमोहक सजावट भी पूरी कर ली है। शनिवार की देर शाम तक लोग बाजारों में पूजन, फल व अन्य जरूरी सामग्री की खरीददारी करने में मशगूल दिखे। रविवार की सुबह घरों में शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना होगी। पहले दिन मां भगवती के स्वरूप शैलपुत्री की आराधना की जाएगी। रविवार से शुरू शारदीय नवरात्रि इस बार नौ दिनों के होंगे। ब्रम्हमुहूर्त से देवी मंदिरों में घंटों व जय माता के जयघोष गुंजायमान होंगे। देवी मंदिरों व घरों में श्रद्धालु दुर्गा माता के नौ स्वरूपों की स्तुति में लीन रहेंगे। घरों में घट स्थापना के संग माता का आसन भी लगेगा। नवरात्रि को लेकर शहर के आल...