सीतापुर, सितम्बर 7 -- Sitapur News: केसरीगंज, संवाददाता। खंड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार चौधरी ने सोमवार को विकासखंड लहरपुर के ग्राम बिलरिया स्थित गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। चरनी स्थल पर गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। साथ ही भूसा घर से चरनी स्थल तक खड़ंजा लगवाने को कहा। बीडीओ ने गौ आश्रय स्थल में संरक्षित गोवंश की स्थिति के साथ चारा, भूसा और पेयजल की उपलब्धता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आश्रय स्थल में 257 गोवंश संरक्षित मिले। बीडीओ के मुताबिक कोई गोवंश बीमार नहीं पाया गया। हरे चारे, भूसे और पेयजल की व्यवस्था संतोषजनक मिली। उन्होंने जिम्मेदारों को गौ आश्रय स्थल में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने और संरक्षित पशुओं के चारे-पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए।

हिंदी हि...