Sitapur News: गुम हुए मोबाइल खोजकर परिजनों को सौंपा
सीतापुर, सितम्बर 23 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। नैमिषारण्य पुलिस ने सीईआईआर पोर्टलऔर सर्विलांस की मदद से गुम हुए 27 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 3.40 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने 21 मोबाइल उनके स्वामियों को सौंप दिए, जबकि शेष छह लोगों को सूचना देकर बुलाया गया है। नैमिषारण्य थाना प्रभारी नवनीत मिश्रा के मुताबिक अलग-अलग मामलों में कुल 27 मोबाइल फोन तलाश कर बरामद किए गए। बुधवार को नैमिषारण्य थाना परिसर में 21 मोबाइल स्वामियों को बुलाकर उनके फोन सौंप दिए गए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जताई। शेष छह मोबाइल फोन के स्वामियों से भी पुलिस ने संपर्क किया है। उनके थाने पहुंचने और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मोबाइल सुपुर्द किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.