सीतापुर, नवम्बर 17 -- Sitapur News: सीतापुर। कोतवाली देहात पुलिस ने गुम हुई तीन साल की बच्ची को कुछ ही घंटो में सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। रामकोट निवासी धर्मेंद्र कुमार की तीन वर्षीय बेटी नाभ्या मंगलवार सुबह लापता हो गई थी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने तलाश शुरू की और बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद उसे पिता धर्मेंद्र को सौंप दिया गया। बच्ची के मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की तत्परता की सराहना की। बरामदगी टीम में उपनिरीक्षक शिव बहादुर सिंह और महिला आरक्षी अभिलाषा शामिल रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...