सीतापुर, जुलाई 24 -- Sitapur News: सीतापुर। पिसावां पुलिस ने गुम हुए 10 मोबाइल खोजकर उनके मालिक को सौंप दिये। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार गुप्ता ने बताया कि बरगावां निवासी बलेंद्र सिंह का मोबाइल 15 दिन पहले गुम हो गया था। उन्होंने सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर मोबाइल बरामद कर उन्हें सौंप दिया गया। वहीं, मढ़िरया रानीपुर निवासी राकेश कुमार का तीन वर्ष पहले गुम हुआ था। वह भी पुलिस ने खोज निकाला। इसके अलावा रंगवैया निवासी हरिओम, अमानुल्लापुर निवासी रामशंकर, पिसावां निवासी आकाश, खोजेपुर की फूलमती, सुधीर, धीरेन्द्र, ज्ञान प्रकाश सहित अन्य लोगों के मोबाइल भी बरामद किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...