सीतापुर, अगस्त 30 -- Sitapur News: तंबौर। खानामरोड़ गांव में शारदा नदी का कटान जारी है। रविवार को भी शारदा के कटान में किशोरी, श्रीराम, संतोष, रामेश्वर, मालती, राजकरण की डेढ़ बीघा जमीन कटान के चलते नदी में समा गई। यहां सिंचाई विभाग की ओर से कराए जा रहे बचाव कार्य नाकाफी साबित हो रहे हैं। नदी की गांव से दूरी 10 मीटर से भी कम रह गई है। खेतों में कटान होने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने बताया कि नदी तेजी से गांव के करीब पहुंच रही है। उन्होंने प्रशासन से बचाव कार्य तेज करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: गांव से 100 मीटर दूर रह गई शारदा नदी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...