Sitapur News: केबल जलने से आठ घंटे गुल रही शहर की बिजली
सीतापुर, जुलाई 27 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। शहर के विकास नगर इलाके में रविवार की रात करीब आठ घंटे बिजली गुल रही। भवानीपुर उपकेंद्र से जुड़े गल्ला मंडी के पास रखे ट्रांसफार्मर का केबिल फुंक गया था। बिजली गुल रहने से लोगों को छतों और सड़क पर टहल कर रात गुजारनी पड़ी। सबसे अधिक दिक्कत महिलाओं और बच्चों को हुई। इस दौरान लोगों की नींद खराब रही। सुबह छह बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो हुई तब लोगों को राहत मिली। स्थानीय लोगों के मुताबिक रविवार रात करीब नौ बजे ट्रांसफार्मर का एक फेस उड़ गया। इससे मोहल्ले अधिकांश घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उपभोक्ताओं की शिकायत के बाद बिजली विभाग की टीम पहुंची। उसने फॉल्ट सही कर आपूर्ति बहाल की। उसके बाद फिर से एक केबल फुंक गया। केबिल फटने से धमाके जैसी आवाज आई और बिजली गुल हो गई। करीब चार घंटे तक कर्मचारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.