सीतापुर, सितम्बर 10 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। सिंघानिया एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल में संपन्न हुई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे वातावरण कृष्णमय हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन ओम प्रकाश सिंघानिया, उप चेयरमैन आशीष सिंघानिया, मेघा सिंघानिया एवं सचिव परीक्षित त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। आयोजन के दौरान विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा के स्वरूप में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। नन्हे-मुन्ने बच्चों की सुंदर वेशभूषा और उनके द्वारा प्रस्तुत नृत्य, गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर मेघा सिंघानिया तथा विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक कहानियां...