सीतापुर, अगस्त 10 -- Sitapur News: सीतापुर। कल्ली चौराहा क्षेत्र के भाऊपुर जरिगवां गांव निवासी चंद्रिका प्रसाद दो दिन पहले भैंस लाए थे। घर के पास रोड के किनारे भैस बंधी थी। पास ही में कुआं बना हुआ है। चंद्रिका प्रसाद के अनुसार इस पर पत्थर या ढक्कन नहीं पड़ा है। बताया कि सोमवार को खूंटे से भैंस छूटकर कुएं में गिर गई। वहीं, भैंस निकालने के लिए चंद्रिका कुएं में उतरते समय अचानक गिर कर घायल हो गए। ग्रामीणों ने चंद्रिका को बाहर निकालकर सीएचसी मछरेहटा भेजा। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दमकलकर्मियों ने जब तक भैंस को निकाला, तब तक भैंस की मौत हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: निगम क्षेत्र के गन्दा पानी से भरे गड्ढे के दलदल में फंसने से भैंस की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...