सीतापुर, अगस्त 19 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। विकास भवन सभागार में बुधवार को आयोजित किसान दिवस में किसानों ने अपनी समस्याएं रखीं। इस मौके पर भाकियू (टिकैत) के पदाधिकारी उमेश पांडेय ने खाद वितरण की ऑनलाइन व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होने अधिकारियों से कहा कि जिले में कोई भी एक मजरा ऐसा बता दें, जहां के शतप्रतिशत किसानों की फार्मर आईडी बन गई है। जिन किसानों की फार्मर आईडी नही बन पाई है, उन्हे खाद कैसे मिलेगी। इसके अलावा खाद की समस्या को लेकर किसानों की कोई सुनवाई भी नही हो रही है। इसी तरह की किसानों की समस्याओं से संबंधित कुल 42 शिकायतें किसान दिवस के मौके पर किसानों ने अधिकारियों के सामने रखी। यह भी पढ़ें- Hapur News: खाद्य किल्लत, बिजली बिल और गन्ना भुगतान पर केंद्रित रहा किसान दिवस सीडीओ डा दीक्षा जोशी की अध्यक्षता में विकास भवन स...