Sitapur News: किशोरी ने नहर में लगाई छलांग, आसपास के लोगों ने बचाई जान
सीतापुर, जुलाई 9 -- Sitapur News: बिसवां (सीतापुर), संवाददाता। बिसवां इलाके में गुरुवार को एक किशेारी ने शारदा सहायक नहर में छलांग लगा दी। किशोरी को नहर में कूदता देख हड़कंप मच गया। उसे डूबता देख आसपास मौजूद कुछ लोग भी नहर में कूद गए और उसे खोजकर बाहर निकाल लिया। मौके पर पहुंचे पुलिसर्मियों ने उसे बिसवां सीएचसी भेजवाया। जहां उसकी हालत अब सामान्य है। आत्महत्या का प्रयास किशेारी ने क्यों किया यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। किशोरी की पहचान कैथीटोला निवासी जूही के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कुछ ही देर में परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है। किशोरी ने नहर में छलांग क्यों लगाई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। थाना प्रभारी के मुताबिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.