सीतापुर, अक्टूबर 18 -- Sitapur News: महमूदाबाद, संवाददाता। किशोरी को बहला-फुसलाकर करीब एक साल तक शारीरिक संबंध बनाने और गर्भवती करने के आरोप में सदरपुर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। किशोरी ने गुरुवार रात सीएचसी महमूदाबाद के महिला अस्पताल में मृत नवजात को जन्म दिया था। पुलिस अब आरोपी और मृत नवजात के डीएनए का मिलान कराने की प्रक्रिया अपनाएगी।पुलिस के अनुसार, सदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने गुरुवार रात महिला अस्पताल में मृत बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद परिजनों को किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी हुई। इसके बाद किशोरी के पिता ने गांव के ही अंकेश यादव पर करीब एक साल से बेटी को बहला-फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाने और विरोध करने या किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मु...