सीतापुर, अगस्त 14 -- Sitapur News: केसरीगंज। लहरपुर के लालपुर बाजार में प्रस्तावित बाबा बालक दास महाराज की कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कांवड़ यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच हेतु एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. खुशनुद आलम, डॉ. सरोज लता व स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा गोला गोकर्णनाथ जाने वाले 104 कांवड़ यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवाइयां दी गईं । स्थानीय लालपुर बाजार में बाबा बालक दास महाराज रविदास आश्रम हनुमानगढ़ी छतांगुर तंबौर से भारी संख्या में कांवड़ यात्री तृतीय सोमवार को छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धापूर्वक नाचते गाते भोले के भजनों पर झूमते हुए छोटी काशी रवाना हुए। यह भी पढ़ें- खुर्दा से मेहंदीघाट रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था

हि...