सीतापुर, अक्टूबर 21 -- Sitapur News: महमूदाबाद। राष्ट्रवादी कवि, साहित्यकार महेंद्र कुमार शास्त्री 'सरल' के जन्मदिवस के अवसर पर सीता इंटर कॉलेज परिसर में गुरूवार को रात्रि में आठ बजे से राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। यह जानकारी देते हुये सीता ग्रुप ऑफ एजूकेशन के चेयरमैन आरके वाजपेयी ने बताया कि महेंद्र कुमार शास्त्री की स्मृति में आयोजित कविसम्मेलन में मध्य प्रदेश के रीवा से ओज के सशक्त हस्ताक्षर रुद्र प्रताप, भोपाल से हास्य के दीपक शुक्ल दनादन, बाराबंकी के रामकिशोर तिवारी, लखीमपुर के प्रसिद्ध गीतकार नवल सुधांशु, नई दिल्ली से ओज के पीयूष मालवीय सहित अन्य कवि कविता पाठ करेंगें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...