सीतापुर, जुलाई 14 -- Sitapur News: सिधौली। संदना क्षेत्र में मंगलवार को एक बालक की करंट लगने से मौत हो गई। संदना थाना क्षेत्र के ग्राम मढ़िया निवासी आठ वर्षीय शशांक पुत्र नन्दराम मंगलवार को घर में रखे टेबिल फैन को सही दिशा देने लगा। उसी समय अचानक पंखे में करंट उतर आया और शशांक को जबरदस्त करंट लग गया। परिजनों ने उसे आनन फानन में सीएचसी सिधौली ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। बालक की मौत के बाद परिजन शव को लेकर चले गए। यह भी पढ़ें- Hajipur News: महनार में छत पर खेल रहे बालक की करंट लगने से मौत यह भी पढ़ें- Gopalganj News: पंखे का प्लग लगाने के दौरान करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...