सीतापुर, अगस्त 17 -- Sitapur News: अकबरपुर, संवाददाता। तालगांव इलाके में पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर एक अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।तालगांव के चांदपुर निवासी अजय यादव (45) आटा चक्की चलाते थे। रविवार रात में चक्की पर लगे टिन शेड के नीचे तख्त पर सो रहे थे। सुबह परिवार वालों ने देखा कि वहां रखा फर्राटा पंखा अजय के ऊपर पड़ा था। पंखे में करंट आ रहा था। परिवार वाले आनन-फानन में पंखा हटाकर अजय को परसेंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। अजय का शव देख परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। यह भी पढ़ें- Amroha News: पंखे का तार जोड़ते वक्त करंट से मजदूर की मौत, कोहराम कोतवाली प्रभारी अनूप शुक्ल के मुताबिक शुरुआती जांच में पंख से उतरे करंट की चपेट में...