सीतापुर, अगस्त 30 -- Sitapur News: रामपुर मथुरा। 24 घंटे में घाघरा नदी की कटान से नगेश्वरपुरवा में तीन नदी में समा गए। यहां के सुरेश व छोटे लाल का घर कटान के चलते नदी में समा गया। जबकि अमरनाथ का घर भी आधा कट चुका है, जो कभी भी नदी में समा सकता है। इसके अलावा क्षेत्र के सुकुल पुरवा के पास कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड बाराबंकी की ओर से तीन स्टड बनाए गए थे, जिसमें से बीच वाला स्टड नदी की प्रचंड लहरों का वेग नही झेल सका और धंस गया। जिसके बाद सुकुल पुरवा गांव के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो गया है, साथ बांध पर भी खतरा मंडराने लगा है। यह भी पढ़ें- मेउढ़ी छोलहा में तीन दिन में 27 बीघा जमीन कटी, रामपुर मथुरा में भी स्टड धंसे बांध के समीप कटान रोकने के लिए इसी साल बनाए गए तीन में से बीच वाला स्टड जिस पर कटान रोकने दारोमदार था घाघरा की तेज लहरें नहीं झेल...