सीतापुर, सितम्बर 16 -- Sitapur News: पैंतेपुर। कस्बा पैंतेपुर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में कजरी तीज का पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ निर्जला व्रत रखा। रात में महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही घरों में पर्व की तैयारियां शुरू हो गई थीं। महिलाओं ने स्नान कर नए वस्त्र धारण किए और मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, पुष्प और फल अर्पित कर पूजा की। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से कजरी तीज की कथा सुनी। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: हर्षोउल्लास के साथ संपन्न हुआ तीज व्रत, सुहागिन महिलाओं ने की पति की लंबी आयु की कामना ग्रामीण क्षेत्रों में कजरी गीतों की विशेष धूम रही। मह...